फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट कराने कोर्ट पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला किदवईनगर में दस दिन पूर्व गृहक्लेश के चलते महिला द्वारा तीन बच्चों समेत खुद जहर पीने के मामले मेें उसके परिजनों ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। सनसनीखेज मामले में महिला व दो बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुुुरा निवासी रमजानी की बेटी गुलशन (30) का निकाह करीब दस साल पूर्व मोहल्ला किदवईनगर निवासी राशिद से हुआ था। दंपती के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटियां इलमा (8), इकरा (5), अरवीरा (4) और इकलौता बेटा रिहान (3) थे। विगत 13 मई की देर रात गुलशन ने किदवईनगर में ही तीन बच्चे रिहान, इकरा व अरवीरा को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद खुद भी पी लिया था। तीनों बच्चों व महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां रिहान व गुलशन को मृत घोषित कर दिया था। तीन दिन बाद मेरठ में उपचार के दौरान अरवीरा की भी मौत हो गई थी। मामले में गुलशन के मायके वाले शुरूआत से ही पति राशिद पर गृह क्लेश के चलते पत्नी व तीनों बच्चों को जहर मिली कोल्डड्रिंक देने पिलाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने मामले में राशिद को क्लीनचिट दे दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने साक्ष्यों के आधार पर मामले को आत्महत्या का बताते हुए इसमें हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था। गुलशन के भाई तनवीर अहमद ने बताया कि पुलिस द्वारा उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर अब कोर्ट में अर्जी दाखिल कर राशिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है। तनवीर का कहना है कि करीब एक साल से शौहर द्वारा गुलशन के साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। जिससे वह तनाव में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें