फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। खेत से घर आ रहा बाइक सवार ग्रामीण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर का रहने वाला बादल राठी (28) पुत्र अशोक बृहस्पतिवार को खेत में गया था। दोपहर करीब एक बजे वह खेत से वापस घर आ रहा था। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव के शिव मंदिर के पास बादल मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति से आ रही निजी बस की चपेट में आ गया। बस की टक्कर से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। घटना की रिपोर्ट परिवार के रवित ने कोतवाली में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि जल्दी ही बस के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
बुढ़ाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत से घर आ रहे बादल ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बस की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर और मुंह पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। थोड़ी सी लापरवाही मौत का कारण बन गई। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें