फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर बेटे को उठाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर बेटे को उठाकर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

खतौली। महिला ने अपने ही पति पर बेटे को उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। मोहल्ला देविदास निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते बेटे को उठाकर ले जाने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी है। जो उसके बेटे को पांच दिन पूर्व घर से उठाकर ले गया। जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बेटे के साथ पति द्वारा अनहोनी की आशंका जताई। महिला ने पुलिस से उसके पुत्र को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन



छप्पर में आग लगी
मोरना। गांव चौरावाला में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। छप्पर में बंधी भैंस आग से झुलस गई। गांव निवासी ऋषिपाल कश्यप ने बताया कि उसने घर में ही पशुओं के बांधने के लिए छप्पर डाल रखा है। शनिवार दोपहर को अचानक छप्पर में आग लग गई। आग लगने से छप्पर में बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग को बुझाया। भैंस का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें