फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी विवाहिता से रुड़की स्थित ससुराल में उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। मारपीट में महिला का तीन माह का गर्भ भी गिर गया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पूर्व रुड़की निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही देवर उस पर बदनीयती रखते हुए छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि छह नवंबर को पति की गैर मौजूदगी में देवर ने देर रात विवाहिता के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया, जिसके बाद उसने उसी समय ससुराल पक्ष को घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने लोकलाज के चलते किसी से नहीं बताने की हिदायत दी। पीड़िता के अनुसार नौ नवंबर को भाई, बहन व बहनोई उससे मिलने ससुराल पहुंचे, जिन्होंने ससुराल वालों से घटना का विरोध किया तो ससुराल पक्ष ने उनके सामने ही विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उसका तीन माह का गर्भ भी गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर यहां आए, जिसके बाद से उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवर के साथ ही अन्य ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें