फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में चारा काट रहे वृद्ध की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन में चारा काट रहे वृद्ध की करंट से मौत
विज्ञापन

छपार। गांव रेत्ता नंगला में मशीन में चारा काट रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव रेत्ता नंगला निवासी रतिभान (60) शनिवार की शाम के समय कुट्टी मशीन पर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अचानक मशीन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन झुलसे वृद्ध को बरला स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजन उसके शव को गांव में ले गए, जहां उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गावं सुजड़ूू की खालसा पट्टी निवासी इनाम राना ने तहरीर देकर बताया कि उसने छपार क्षेत्र में देवबंद के गांव जहीरपुर निवासी इरशाद, फारूख, खुशनूद व फरहत जहां से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन बेचने में जांच के दौरान फर्जीवाड़ा पाया गया, जिसके चलते उसने आरोपियों से रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने से इंकार कर धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें