फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। अन्य साथी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पकड़ा गया बदमाश थाने के हिस्ट्रीशीटर आबाद का छोटा भाई बताया गया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में 2011 में गंगनहर पुल के पास हत्या के मामले में गांव के आबाद पुत्र भूरा अपने परिजन के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी में गवाही देने को जा रहा था। गांव के आरोपी पक्ष ने गंगनहर के पास सड़क से खींच कर आधा दर्जन गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें करीब दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश आबाद पुत्र भूरा को मुख्य आरोपी माना गया था। जिसमें अब तक इरशाद पुत्र भूरा फरार चल रहा था। बुधवार देर शाम ककरौली पुलिस को सूचना मिली की गांव बेहड़ा सादात गांव के टंहेड़ा मार्ग पर राजवाहे की पुलिया के बराबर बाग में बदमाश मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी बदमाश इरशाद पुत्र भूरा को तमंचा व कारतूस सहित पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ककरौली अनिल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 6 साल से हत्या के माममे मे फरार चल रहा था। अन्य थानों में इसके विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं। भोपा सीओ रिजवान अहमद ने बताया कि इनामी बदमाश को पकड़ने में एसआई विजय त्यागी, शोकीन, कांस्टेबिल सलमान, रोहित, रणसिंह, राहुल रहे।। इस पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें