मीरापुर। गांव मुझेड़ा सादात में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता पर मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला कमलियान निवासी युवती का निकाह करीब छह माह पूर्व गांव मुझेड़ा सादात निवासी युवक से हुआ था। विवाहिता का कहना है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सास व ननद उसका उत्पीड़न करती रहती हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे दोनों ने पति की अनुपस्थिति में विवाहिता को एक कमरे में बंद कर उस पर मिट्टी तेल छिड़ककर उसे जिंदा ही जलाने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।