मोरना। भोपा पुलिस ने एक माह पूर्व अपहरण की गई किशोरी को मोरना-जानसठ मार्ग से बरामद करते हुए दो आरोपियों छोटू व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में नामजद आरोपियों सुंदर, शिवकुमार व पवन को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है।
फोटो समाचार
बच्चों ने होली का पर्व मनाया
मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कॉलेज में होली उत्सव मनाया गया। छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी विद्यार्थियों ने होली पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। प्रबंधक विकास बालियान ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी।