फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण कर गन्ने के खेत में सामुहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में तीन युवक छात्रा का अपहरण कर गन्ने के खेत में ले गए। इन युवकों ने डरा धमका कर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को मारपीट कर घायल भी कर दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्र कक्षा नौ में पढ़ती है। बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी व पुत्री घर में अकेली थी। घर में उसकी पत्नी किसी काम में लगी हुई थी। इसी दौरान गांव निवासी दो भाई अपने एक अन्य साथी के साथ मकान में पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवक उसकी पुत्री का अपहरण करके मकान के बराबर मेें ही गन्ने के खेत में ले गए। इन युवकों ने उसकी पुत्री के साथ डरा धमका करके सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर इन युवकों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दी। पुत्री की चीखपुकार पर उसकी पत्नी खेत में पहुंची, तो आरोपी वहां से भाग निकले। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें