फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलि अस्पताल से युवती के अपहरण का आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल से महिला थाना पुलिस पर हमला कर मेडिकल के लिए लाई गई युवती को अगवा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव बलीपुरा निवासी युवती को कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस विगत चार सितंबर को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंची थी। वहां पहले से मौजूद लड़की के परिजनों ने लोगों की मदद से महिला थाना पुलिस पर हमला करने के बाद युवती को अगवा कर लिया था। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने अपहृत युवती को गांव शेरपुर से बरामद कर लिया था। मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा की तहरीर पर तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें से पुलिस तीनों नामजद के साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं, पुलिस ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल तिराहे से मामले के एक अन्य आरोपी गांव बलीपुरा निवासी शौकत पुत्र चांदू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें