फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर बच्ची को छोड़ गया बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। परचून की दुकान के बाहर बाइक सवार युवक एक बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी राजेश कुमार गांव में ही परचून की दुकान करता है। बुधवार दोपहर राजेश दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बच्ची समेत दुकानदार को कैराना कोतवाली बुलाया। बच्ची अपना नाम आयशा उम्र करीब सात वर्ष व अपने पिता का नाम इकबाल निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द शामली बताया। शामली में इस नाम से कोई मोहल्ला नहीं मिला। बच्ची ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने मामा के यहां रह रही थी। बाद में पुलिस ने दुकानदार के पड़ोसी मुस्लिम परिवार को बच्ची सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

घर में घुसकर की गाली-गलौज
कैराना। एक ग्रामीण ने गांव के ही बीडीसी पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बीडीसी को हिरासत में ले लिया है। ऊंचागांव निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात जब वह अपने घर पर परिवार के साथ सोया हुआ था कि आरोपी बीडीसी घर में घुस आया। आरोप है कि उसके तथा उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट पर उतारू हो गया। शोरशराबा होता देख आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी बीडीसी को भी हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें