फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर बनाने से दो पक्षों में हंगामा, नोंकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पैंठ रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा हो गया। एक पक्ष ने स्पीड ब्रेकर बनाने के विरोध में नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार को पैंठ रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य चल रहा था। जिस मकान के सामने स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा था, उस परिवार के लोगों ने विरोध किया। जिसको लेकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। स्पीड ब्रेकर बनने से रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद नोकझोंक हो गई। जिसको लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्पीड ब्रेकर बनाने का काम रुकवा दिया। एक पक्ष के लोगों का कहना था कि वे किसी भी सूरत में अपने मकान के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बनने देंगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें