मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव मिमलाना में खेतों में की जा रही गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए 90 किलो गोमांस, गोमांस के अवशेष, कटान के उपकरण के साथ ही बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने गांव मिमलाना निवासी इंतजार, नौशाद, रिफाकत व इश्तकार के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
हादसे के आरोपी बस चालक को दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना के निकट सोमवार की शाम भैंसाली डिपो की अनुबंधित बस ने साइकिल सवार छात्रा सुष्मिता को कुचल दिया था। छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने के साथ ही बस में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता विजयपाल की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
मुठभेड़ के बाद फरार हुआ बदमाश चिह्नित
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम बुढ़ाना रोड पर मुठभेड़ के दौरान 20 हजार के इनामी इरफान उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी फरार हो गया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इरफान के फरार साथी की पहचान मेरठ निवासी चांद के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी की शादी भोकरहेड़ी क्षेत्र युवक से की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी के साथ एक बार ससुर और दूसरी बाद रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बाद में आरोपियों ने उसकी बेटी को जहर देने के साथ ही सिर में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।