फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, मामूली घायल, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

खतौली। रंजिश में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग मामूली घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी विशोम पुत्र चतर सिंह, जोनी उर्फ संदीप पुत्र विशोम, अशोक पुत्र चतर सिंह और अजीत पुत्र विनोद, ब्रजपाल, मनोज व संजीव पुत्रगण दीपचंद के परिवारों के बीच काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए। हमले में दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से विशोम उसके पुत्र जोनी व दूसरे पक्ष से अजीत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें