दुकानदार से लूटपाट
मीरापुर। कस्बे में बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े एक दुकानदार का बीड़ी से भरा एक बोरी लूटकर भाग निकले। करीब 25 हजार रुपये के माल की सरेआम हुई लूट से व्यापारियों मे रोष व्याप्त है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे डाकघर के सामने शरण मार्किट में दुकानदार चंद्रपाल भटनागर पुत्र प्रकाश चंद की दुकान पर एक बाइक पर सवार होकर दो युवा बदमाश आए। बदमाशों ने चंद्रपाल को बातों में उलझाकर किसी सामान को खरीदने के नाम पर दुकान के अंदर भेज दिया। इसी दौरान मौका ताड़कर दुकान के चबूतरे पर बीड़ी से भरी बोरी को बाइक पर लादकर पड़ाव चौक की ओर भाग निकले। पीडित व्यापारी ने काफी शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से दूर हो चुके थे। पीडित व्यापारी ने थाने आकर घटना की तहरीर दी।
महबूब अली को जिला सचिव मनाया
मीरापुर। रालोद जिलाघ्यक्ष अजीत राठी ने गांव भूम्मा निवासी महबूब अली को जिला संगठन में जिला सचिव पद पर मनोनीत किया है। राठी ने महबूब से पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार में काम करने अपील की है।