फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ व जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के एसडीओ व जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना, 22 सितंबर। ग्राम भोपा में ट्रांसफार्मर लाइन पर कार्य कर रहे संविदाकर्मी की अचानक लाइन में करंट आ जाने से मौत हो गई थी। देर रात तक चले भारी हंगामे के उपरांत विद्युत निगम अधिकारियों द्वारा मृतक के आश्रितों को पांच लाख की सहायता राशि का चेक दिया गया। छह घंटे तक लाइन में लटके शव को देर रात क्रेन की मदद सेे उतारा गया। शुक्रवार सवेरे उसका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया। मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ तथा जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम तिस्सा निवासी तीस वर्षीय अनिल कुमार पुत्र नरेश सैनी भोपा स्थित 33/11 उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के रूप में विद्युत लाइन पर कार्य करता था। बृहस्पतिवार की शाम अनिल भोपा स्थित राजकीय कन्या स्कूल के सामने रखे ट्रांसफार्मर की लाइन को ठीक कर रहा था। लाइन पर कार्य करते समय अचानक करंट आ जाने से अनिल की मौके पर मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर आलाअधिकारियों को बुलाने के साथ बीस लाख के मुआवजे की मांग पूरी होने पर ही शव को लाइन से उतारने की बात कही। मौके पर पहुंचे खतौली विधायक विक्रम सैनी पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मौके से खिसक लिए। भीड़ ने थाने पर बैठे विद्युत निगम के एक्सईएन सोमदत्त शर्मा व अपर अभियंता कालीचरण का घेराव किया। जहां भाजपा नेता हरीश राठी के प्रयासों के चलते एक्सईएन ने देर रात पांच लाख की सहायता राशि का चेक तहसीलदार जानसठ मनोज कुमार, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल की मौजूदगी में प्रदान किया। वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एसडीओ कालीचरण, जेई अजीत सिंह के विरुद्ध धारा 304 के तहत मुकदमा कायम किया है। वहीं, छह घंटे चले हंगामे के दौरान भोपा विद्युत उपकेंद्र से जुडे़ डेढ़ दर्जन ग्रामों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार सवेरे अनिल का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान में कर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान शाहनजर, पूर्व प्रधान मनोज, जावेद अब्बास,राघव, बिजेंद्र आर्य, हुकम सिंह सैनी, प्रतिपाल सैनी, हरीश राठी, डा. वीरपाल निर्वाल, सुधीर प्रजापति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें