फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पुलिस का छापा, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा पुलिस का हमलावर के घर दबिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नोएडा पुलिस ने व्यापारी की हत्या करने के प्रयास में नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए उसके मकान पर दबिश दी। दबिश से पूर्व ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी के परिवार से महिला समेेत दो को पकड़ कर अपने साथ नोएडा ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पीछे आशु नाम का युवक रहता है। उसने कुछ दिन पूर्व नोएडा में अपने साथी के साथ मिलकर किसी व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। नोएडा पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने ही आशु का नाम बताया था। पुलिस ने इस मामले में आशु को भी आरोपी बनाया है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस आरोपी आशु को पकड़ने के लिए आई थी। नोएडा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी आशु पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। नोएडा पुलिस आरोपी के परिवार से महिला व एक युवक को पकड़ कर पूछताछ करने के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें