फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से छात्रा समेत दो युवती अगुवा की

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से छात्रा समेत दो युवती अगवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से कुछ लोगों ने एक छात्रा समेत दो युवतियों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने परिजनों की ओर से नामजद मुकदमे दर्ज करके तलाश प्रारंभ कर दी है।
सिविल लाइन क्षेत्र के बसंत विहार से छात्रा को उस समय अगवा कर ली गई, जब वह कॉलेज से लौट रही थी। छात्रा के पिता ने मोहल्ले के ही विनोद, मनोज और सन्नी के खिलाफ अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गए। पुलिस ने तलाश प्रारंभ कर दी है। उधर, सिविल लाइन थाने पर ही शिक्षक कालोनी निवासी पीड़ित ने भी अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी नातिन गत दिवस अपनी नानी के साथ बाजार जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गाजियाबाद निवासी तरुण, बलबीर और मेरठ निवासी हरिओम उसकी नातिन को कार में डाल कर अपहरण कर फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलो में रिपोर्ट दर्ज करके तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


धोखाधड़ी में महिला को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 47 लाख की ठगी करने के मामले में नामजद आरोपी महिला गौतमी त्यागी उर्फ खुशी त्यागी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि लुधियाना निवासी सुमन ठाकुर ने आनंद पुरी निवासी गौतमी त्यागी उसके पति मयूर त्यागी और जितेंद्र त्यागी के खिलाफ दो मई को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उक्त सभी ने पीड़िता के बेटे की लुधियाना के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलवाने के नाम पर 47 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस आरोपी मयूर त्यागी और जितेंद्र त्यागी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौतमी फरार चल रही थी, जिसे गत दिवस मेरठ मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया ागया, जहां से उसे जेल भेज दिया गयना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें