फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुद पत्नी की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाकशुदा पत्नी की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पति ने ससुराल में पहुंचकर अपनी तलाकशुदा पत्नी की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी महिला मोनी का निकाह कस्बे के ही नई बस्ती निवासी इंतजार के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और पत्नी के बीच विवाद होना शुरू हो गया था। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर इंतजार ने अपनी पत्नी मोनी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद से विवाहिता मोनी अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम पति इंतजार अपनी ससुराल में पहुंचा और पत्नी मोनी की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। विवाहिता ने शोर मचाया तो आरोपी पति वहां से भाग निकला। विवाहिता के मायके वालों ने गंभीर अवस्था में मोनी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की । इस घटना की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें