शाहपुर। गांव काकड़ा में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के नयागांव मीरापुर के शिवकुमार ने थाने पर तहरीर देकर हुए बताया कि उसकी पुत्री रुबी (21) की शादी फरवरी 2017 में गांव काकड़ा निवासी सतकुमार के पुत्र मोहित से हुई थी। आरोप हे कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को रुबी के पति मोहित, सास अनिता, ससुर सतकुमार व ननद अलका ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने गांव काकड़ा में उनके पहुंचने पर बहला फुसलाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पिता शिवकुमार ने थाने पर मृतका के पति मोहित, ससुर सतकुमार, सास अनिता व ननद अलका के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
पैंठ खाली करने के लिए मुनादी
शाहपुर। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के पैंठ मैदान को खाली कराने के लिए मुनादी करा दी है। पैंठ मैदान खाली कराने के आदेश के खोखे के दुकानदार केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय विधायक के पास गुहार लगाने पहुंचे हैं।
भारी मात्रा में शराब हुई बरामद
शाहपुर। पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से कारों में हरियाणा मार्का की 28 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कसेरवा नहर के पास बुढ़ाना की ओर से आ रही एक बोलेरो में एक महिला व एक छोटे बच्चे को लेकर आ रही कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार से 12 पेटी हरियाणा मार्का की शराब व शाहपुर थाने के गांव गढ़ी बहादुरपुर निवासी अमित पुत्र धनप्रकाश व महिला सुनीता पत्नी वीरेन्द्र निवासी गांव बावली जिला बागपत को गिरफ्तार किया। उनका साथी मुकेश निवासी दुलैहरा भागने में कामयाब हो गया। वहीं दूसरी ओर, कुटबा नहर से कार की तलाशी के दौरान 16 पेटी हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है। नूनाखेड़ा निवासी मोजिन्द्र पुत्र विक्रम को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी बबलू निवासी बरवाला फरार हो गया।