फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने आए युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कई साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते मेरठ से शहर कोतवाली क्षेत्र में विवाहित प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। विवाहिता के पति की ओर से दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी को हवालात में बंद देख कर प्रेमिका ने शहर कोतवाली में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ के पिल्लोखेडी निवासी एक युवक की मेरठ के पीवीसी मॉल में वीआईपी फलों की दुकान है। जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला, जिसकी शादी चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी वह भी अपने पति के साथ मेरठ के शास्त्रीनगर में रहती है। महिला का पति वहां एक ट्रैक्टर कंपनी में काम करता है। कुछ साल पहले महिला घूमने के लिए मॉल में गई थी, जहां उसकी मुलाकात युवक से हो गई थी और उसके बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। दो बच्चों की मां की तबीयत खराब हुई तो वह मायके में आ गई। इस दौरान महिला का प्रेमी उससे मिलने के लिए कई बार उसके मायके में आया था। महिला ने अपने प्रेमी को फोन कर बृहस्पतिवार को बुलाया था। इसी दौरान परिजनों ने देख लिया और प्रेमी युवक को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
इस मामले में महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसमें घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने तथा रेप का प्रयास करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को महिला भी कोतवाली पहुंच गई और अपने प्रेमी को छोड़े जाने की जिद पर अड़ गई। जिससे वहां पर काफी अफरातफरी मची रही। बाद में उसे समझा बुझा कर घर भेजा गया। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन

जीआरपी ने दो चोरों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। एसओ जीआरपी किशन अवतार ने टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान दो चोर चाकू समेत पकड़े गए। उनके पास से कई मोबाइल भी बरामद हुए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र यासीन निवासी मखियाली और परविंदर पुत्र ऋषिपाल निवासी खोखनी थाना ककरौली बताया। बरामद हुए मोबाइल फोन उन्होंने ट्रेन यात्रियों के चोरी किए थे। एसओ जीआरपी ने बताया कि रेलवे की संपत्ति चोरी करने के आरोप में पूर्व में जेल भेजे गए मखियाली के ईश्वर, लददावाला निवासी शादाब समेत तीन आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट से निरस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें