फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेचने के मामले में बाबा को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बेचने के मामले में साधू को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। बिहार प्रांत निवासी महिला को पुलिस ने एक आश्रम से बरामद किया। महिला को बेचने के लिए नोएडा के युवक ने आश्रम में छोड़ा था। पुलिस ने आश्रम के बाबा को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस महिला को महिला कल्याण आयोग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कई दिन पूर्व बिहार प्रांत निवासी शादीशुदा महिला को नोएडा निवासी एक युवक लेकर आया था। युवक की महिला को बेचने के लिए उसकी बहन से बातचीत हुई थी। कुछ दिन नोएडा में युवक ने महिला को रखा था, लेकिन महिला का कहीं सौदा नहीं हो सका। युवक दो तीन दिन पूर्व महिला को लेकर खतौली में पहुंचा। युवक महिला का किसी गांव में बेचने का सौदा कर रहा था। महिला को बेचने का सौदा नहीं हो सका तो युवक उसको क्षेत्र के एक आश्रम में छोड़ गया। इस आश्रम में एक बाबा रहता है। शनिवार की सुबह महिला ने चुपके से महिला हेल्पलाइन के नंबर पर पुलिस को कॉल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्रम के अंदर से महिला को बरामद कर लिया। पुलिस ने बाबा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस बाबा से महिला को बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने पूछताछ करने के बाद महिला को महिला कल्याण विभाग को सौंप दिया। महिला कल्याण विभाग महिला को बिहार प्रांत में भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें