फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते हुए तीन गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करते हुए तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

जानसठ। पुलिस ने छापा मारकर गोकशी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मांस, एक पशु तथा उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को कस्बे के मोहल्ला तुलसीराम के एक घेर में गोकशी करने की सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, एसएसआई सुरेश कुमार, एसआई चंद्रसैन सैनी ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर गोकशी कर रहे चार लोगों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने भागते हुए तीन गोकशों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से गोकशी करने के उपकरण, गोमांस, तराजू समेत एक गाय बरामद की। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अरशद, इरशाद, गुड्डू उर्फ शमशाद पुत्रगण फैयाज निवासी मोहल्ला तुलसीराम बताए। पशु चिकित्सक ने गोमांस की पुष्टि की। जांच के बाद मांस को गड्ढे में दबवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें