फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामपुर में पुलिस ने मीट की दुकान बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी से मिले बजरंग दल कार्यकर्ता
विज्ञापन

छपार। खामपुर गांव में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विरोध पर पुलिस ने धार्मिक स्थल के पास मीट की दुकान मालिक को पकड़कर दुकान को बंद करा दी। गांव में तनाव के बावजूद शांति रही।
थाना क्षेत्र के गांव खामपुर में रोहाना छपार मार्ग पर शिव मंदिर के पास नूर मोहम्मद की मीट की दुकान है। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। हंगामा करने वालों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर हटाया। वहीं, दो युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने में ले आई। हालांकि उन्हें शाम को छोड़ दिया गया। दुकान मालिक के विरोध के बावजूद मंगलवार सुबह दोबारा दुकान खोल दी गई। उधर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मिलकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर दुकान बंद करा दी। उधर, गांव में तनावपूर्ण शांति है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राठौर का कहना है कि गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेमी युगल बरामद
छपार। प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गांव से 25 दिसंबर को एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को लेकर फरार हो गया था। उसके परिजनों ने युवक उसके भाई व एक अन्य के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, युवती ने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज दिखाते हुए सुरक्षा की मांग की। जिस पर अदालत ने पुलिस को उसकी मर्जी से भेजने के आदेश दिए। आरोप है कि पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राठौर का कहना है कि युवक के साथ भेजने पर गांव में तनाव की संभावना थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें