फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में कुरैशी बिरादरी में दो पक्ष लेनदेन के विवाद में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अधिकांश हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान गर्बी में कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में कई दिनों से लेनदेन को लेकर तनातनी थी। बुधवार को इसी रंजिश में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हमलावर लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। छतों से हमलावरों ने ईंटें भी फेंकी। हमले में एक पक्ष से दिलनवाज और जावेद घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का सीएचसी में मेडिकल कराया। जबकि दूसरे पक्ष से आमिर और आफताब भी घायल हो गए। इस मामले में मौके पर पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्ष पहले सुलहनामा कराने में जुटे रहे। शाम को एक पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर देने की तैयारी थी। दरोगा ने बताया कि मामले में तहकीकात की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें