अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। माखी गांव में दस साल पुरानी नाली तोड़ने के मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने समाधान दिवस में नाली तोड़ने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेखपाल को जांच के आदेश दिए गए हैं।
हसनगंज तहसील क्षेत्र के माखी के मजरे अकबर खेड़ा, आजादनगर, रामनगर, बाजी खेड़ा निवासी धर्मपाल सिंह, राजेंद्र पासी, महादेव, रामप्रसाद, बच्चू, राम केशन, कमलेश ने तहसील दिवस में शिकायत कर बताया था कि गांव निवासी पिता पुत्र ने दस साल पुरानी नाली को जबरन तोड़ दिया। जिससे गांव में नहर का पानी अब खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने बताया कि नहर का पानी नाली के माध्यम से ही गांव में आता था।
ग्रामीणों ने गांव के ही भीम सिंह और उसके बेटे नितिन सिंह पर नाली तोड़ने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पिता पुत्रों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि राजस्व विभाग के लेखपाल कमलेश बाबू मामले की जांच कर रहे हैं। नाली का निर्माण राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। जांच के बाद दोबारा नाली बनाई जाएगी।
- ग्रामीणों ने समाधान दिवस में की थी शिकायत