अस्पताल में युवती ने दम तोड़ा
चरथावल। कुटेसरा गांव की युवती ने मानसिक तनाव में जहरीले पदार्थ खा लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 घंटों तक मौत और जिंदगी से जूझने के बाद बेगराजपुर हॉस्पिटल में युवती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए लेने के लिए हंगामा किया। काफी जद्दोजहद के बाद कुटेसरा प्रभारी राजकुमार सिंह ने सीओ सदर से वार्ता के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बुधवार सुबह कुटेसरा गांव के मोहल्ला सुलेमान पट्टी की 18 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। हालांकि हालत नाजुक होने पर मुजफ्फरनगर हास्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन बृहस्पतिवार को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। चिकित्सकों के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी हास्पिटल पहुंचे।
पेट्रोल खत्म होने पर दी लूट की सूचना
चरथावल। बुधवार रात 12 बजे रोहाना मार्ग पर दलीपपुरा के जंगल में युवक ने बाइक लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पर मौके पर जाकर पड़ताल की, तो मालूम चला कि बाइक मौके पर खड़ी मिली। एसओ ने बताया कि पेट्रोल खत्म होने पर युवक ने लूट की सूचना दे दी।