फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की वीडियो बनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के निकटवर्ती गांव की युवती यहां लोहिया बाजार में खरीददारी के लिए आई थी। एक बर्तन की दुकान पर खरीददारी के समय वहां मौजूद एक युवक ने उसकी मोबाइल फोन से वीडियो बना ली। इसका पता चलने पर युवती ने आरोपी युवक से पूछा कि वीडियो क्यो बनाई? जिस पर युवक ने दबंगता दिखाते हुए कहा कि वीडियो बनाई है, जो करना है कर ले। युवती ने अपने परिजनों को सूचना दी। कुछ समय बाद परिजन बाजार में आए और आरोपी युवक को दुकान से खींच कर जमकर धुनाई कर दी। जिस पर वहां हंगामा हो गया। बाजार के लोग भी जमा हो गए तो हमलावर परिजन वहां से फरार हो गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। उधर, कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने को प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें