फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मवेशी को ले जाते टाटा मैजिक पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं से लदी मैजिक को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली। पैंठ से चोरी का मवेशी खरीद कर ले जाते मैजिक को जानसठ तिराहे पर पुलिस ने सूचना पर पकड़ लिया। पशुपालक ने अपनी चोरी के मवेशी को पहचान लिया। पुलिस ने चालक व पशु व्यापारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना के गांव अटेरना निवासी सुरेंद्र के घेर से शुक्रवार की रात को चोरों ने एक भैंस व कटिया चोरी कर ली। रविवार की सुबह मवेशी चोरी कर ले जाने के बाद सुरेंद्र और उसके परिजनों को पता चला। सुरेंद्र व गांव के लोगों ने मवेशियों की तलाश प्रारंभ कर दी। चोरों ने शनिवार की सुबह मुजफ्फरनगर में भरने वाली पैंठ में भैंस व कटिया को बेच दिया। एक पशु व्यापारी ने चोरी की कटिया खरीदी और दो भैंस पैंठ से और खरीदी। तीनों मवेशी को पशु व्यापारी किराए की मैजिक में लादकर अपने घर ले जा रहा था। सुरेंद्र ने जानसठ तिराहे पर मैजिक में अपनी चोरी हुई कटिया को पहचान लिया। पुलिस ने जानसठ तिराहे पर पशुओं से लदी मैजिक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक व पशु व्यापारी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें