फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से छात्र की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एसडी पब्लिक के एक छात्र की मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 14 वर्षीय बालक की मौत से परिवार पर गम का पहाड टूट पड़ा है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने पीड़ित के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू का कहर लगातार जारी है। मंसूरपुर क्षेत्र में जहां काफी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं शहर में बड़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू के चलते एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के एक होनहार बालक आर्यन की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। देवपूरम के मनोज वर्मा का बेटा आर्यन एक सप्ताह पूर्व बीमार हुआ था। शहर के हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। जब सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मेरठ ले गए। मेरठ में जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। एसडी पब्लिक स्कूल में वह कक्षा नौ का छात्र था। अचानक उसकी मौत से परिवार के सदस्यों को सदमा लगा है। सूचना पर दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना भी आर्यन के घर पहुंची। गमगीन माहौल में नईमंडी श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें