फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौली के प्रधानपति पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौली के प्रधान के पति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। शादी समारोह से लौट रहे जौली के प्रधान पति पर जानलेवा हमला करते हुए कुछ लोगों ने फायरिंग की। गनीमत है कि वह बाल-बाल बचे। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
जौली गांव के प्रधान के पति शाह रजा बृहस्पतिवार देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि तीन लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बचे। आरोपियों ने प्रधानपति को अपने घर में खींचने का भी प्रयास किया। मौके पर आई भीड़ के कारण किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंच गए। सूचना पर प्रधान के पति के समर्थक घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में लोगों ने भोपा थाने पहुंचकर भोपा सीओ मौहम्मद रिजवान से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


युवक को जेल भेजने पर थाने में हंगामा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। युवक को शराब के आरोप में थाने लेकर आई पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया।
बृहस्पतिवार को शुक्रताल पुलिस ने भोकरहेड़ी बिजलीघर के पास से भोकरहेड़ी के गोविंद को कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा कायम करते हुए उसे जेल भेजा दिया। सूचना पर कस्बे के चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र कुमार, भाकियू नेता नवीन सहरावत, भूपेंद्र, रविंद्र, जोनी, जोगेंद्र, सतीश, मुकेश, पंकज, योगेश, विकास, सतीश, विनोद, आदि ग्रामीण थाने पहुंच गए। ग्रामीणो का आरोप है कि पुलिस ने गोविंद को जान बूझकर फर्जी तरीके से फंसाया है। पुलिस पर आरोप लगा हंगामा किया। एसएसआई ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन


बस से खींचकर युवक पर हमला
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव मुझेडा सादात निवासी जीशान पुत्र फतेह मोहम्मद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बाईपास स्थित एक होटल पर उसके पुत्र जुबेर को दो युवकों ने बस से खींच लिया और जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और पीड़ित की तहरीर पर हमलावरो की तलाश शुरू की। मामला रंजिशन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें