युवक ने फांसी लगाकर जान दी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला उत्तरी चमारान में युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग जमा हो गए। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका दाह संस्कार कर दिया।
सिग्नल नहीं आने से उपभोक्ता परेशान
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र में दो सप्ताह से मोबाइल के सिग्नल नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हैं। बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने एक बैठक कर जल्द ही समाधान नहीं होने पर अपने कनेक्शन सरेंडर करने की चेतावनी दी है। बैठक में ग्राम प्रधान बढ़ीवाला सरदार जोगेंद्र सिंह, देविन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, डॉ केशोराम, वीरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।