फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर के शाकिर की हत्या में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकिर की हत्या में छह नामजद
विज्ञापन

मीरापुर। गांव रसूलपुर के शाकिर हत्याकांड में मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
गांव रसूलपुर से तीन जुलाई को शाकिर का पुत्र अब्दुल्ला उर्फ दुल्ला पड़ोस की युवती को लेकर फरार हो गया। इस मामले की पांच जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोपी युवक व उसकी बहन को नामजद किया गया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के पिता शाकिर का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को शाहजहांपुर के कटरा थानाक्षेत्र में फेंककर भाग निकले थे। साकिर की हत्या की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान सहित काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात शाकिर का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही लोगों ने हंगामा किया। गांव में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। उत्तेजित लोगों ने हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुमार ने लोगों को समझाया और तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। मृतक के छोटे भाई साबिर पुत्र जाफर ने अपने भाई साकिर के अपहरण कर हत्या करने के आरोप में युवती के पिता रियासत, उसके चाचा मोमीन पुत्रगण हनीफ, गुलशेर पुत्र तोला, वसीम पुत्र आस मोहम्मद, सलीम पुत्र अहसान, जाहिद पुत्र इस्लाम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होेने के बाद रात्रि करीब 12 बजे शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें