फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में दो पक्षों में चल रही रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ जाने पर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे और लात-घूसों से हुई मारपीट में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला तगायान मुस्लिम में सभासद वारिश त्यागी और शोहराब पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम वारिश उर्फ शंभू त्यागी किसी मीटिंग से घर आ रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। मामला बढ़ जाने पर दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के आरिफ और आसिफ और सभासद पक्ष से नदीम घायल हो गए। हमले की घटना पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों की तरफ से लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी चरथावल में चिकित्सीय परीक्षण कराया। एक पक्ष से शोहराब ने सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
आरोप लगाया कि हमलावरों ने वादी की बहन की उठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हकीकत मालूम करने के बाद घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें