भोपा (मुजफ्फरनगर)। कबूतरबाजी के दौरान एक दर्जन लोगों में हुई कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर खड़े संदिग्ध वाहन भी कब्जे में लिए गए।
शुक्रवार सुबह कस्बे में कबूतर उड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसकी एंट्री फीस 1500 रुपये थी, जिसमें विजेता टीमों को 15 हजार, द्वितीय को टीवी और तृतीय को पंखा पुरस्कार के रूप में दिया जाना था। प्रतियोगिता में आसपास व दूरदराज के गांवों के दोनों संप्रदाय के लोगों ने पहुंच हिस्सा लिया। तय समय पर अपने कबूतर उड़ा दिये। धीरे-धीरे प्रतियोगिता देखने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इसी दौरान कबूतर बाजों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी। मारपीट की नौबत आ गई। मामला बढ़ते देख सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर 11 बाइक व एक साइकिल भी कब्जे में लेकर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी। दरोगा बीएस गौतम, लवकेश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी
बाग से दो क्विंटल आम चोरी
भोपा। गांव युसुफपुर के चौराहे पर गांव के ही हाजी फुरकान ने बाग ठेके पर ले रखा है। बृहस्पतिवार को करीब दो क्विंटल आम तोड़े और बाग में इक्ट्ठा कर घर चला गया, सुबह आया तो आम व खाली कैरेट गायब मिली। दूसरी ओर बाग के पास ही स्थित अजीत सिंह की चाय की दुकान के भी ताले टूटे मिलें, जिससे लग रहा है कि चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चाय विक्रेता की दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।