फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फ्लाईओवर पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे बलिया खेड़ी गांव निवासी संदीप पुत्र ओमपाल रिश्तेदार युवक मोनू को बाइक पर बस अड्डे छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह हाईवे से फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आई तेजी गति बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार वहां से फरार हो गया। बाद में राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने सांपला रोड से कसौली चरथावल निवासी विकास पुत्र ऋषिपाल और जोनी पुत्र यशवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जोनी के पास से 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस व विकास के पास से नाजायज चाकू बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें