फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिमलाना में गोकशी का भड़ाफोड़, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिमलाना में गोकशी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम सूचना के आधार पर गांव मिमलाना स्थित एक घर में हो रही गोकशी का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार मौके पर रिफाकत पुत्र शराफत और इश्तकार पुत्र इलियास गोकशी करते मिले, जो पुलिस टीम को देखते ही छत से कूदकर फरार हो गए। मौके से करीब 80 किलो मांस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसआई शैलेंद्र सोलंकी की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तमंचे-चाकू के साथ दबोचे चार युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात खालापार में कब्रिस्तान के निकट चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। एसआई विनय शर्मा के अनुसार तलाशी लेने पर एक युवक से तमंचा-कारतूस और दूसरे से चाकू बरामद हुआ। इस पर दोनों आरोपियों 40 फुटा रोड निवासी तहसीन और शाहपुर निवासी मंगता को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, फिरदौसनगर निवासी सलीम पुत्र सैफी को गहराबाग से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। उधर, नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नसीरपुर रोड पर चेकिंग के दौरान महमूदनगर निवासी गुलजार को तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें