फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में युवक पकड़ा, देसी राइफल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में युवक पकड़ा, देसी रायफल बरामद
विज्ञापन

सिखेड़ा। पुलिस ने मुठभेड़ में एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के पास से एक देसी रायफल बरामद की है। उधर, आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में फंसाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काटका पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देसी रायफल के साथ संदिग्ध युवक किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को घेर लिया। युवक ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने जवाब में फायरिंग करते हुए युवक को दबोच लिया। पुलिस को पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र नेपाल निवासी गांव बहादरपुर बताया। सिखेड़ा इंस्पेक्टर सुभाष सिंह राठौर ने घटना की पुष्टि की है। उधर, परिजनों ने पुलिस पर हिमांशु को सिखेड़ा स्थित शराब ठेका से गिरफ्तार करना बताया है। परिजनों का कहना है कि हिमांशु शराब के ठेके पर सेल्समैन है। उसको पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ करके गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें