बड़ौत (बागपत)।
बागपत महिला थाने में दहेज के चल रहे मामले में भाभी के साथ लौट रही महिला पर दिल्ली बस स्टैंड पर ससुराल वालों ने कातिलाना हमला किया। इस दौरान हमलावर महिला के एक कान का कुंडल भी खींचकर ले गए। उसने कोतवाली मेें चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
पीड़ित रूबी पुत्री शरीफ निवासी गडरियान गली पट्टी चौधरान की रहने वाली है। उसका निकाह चार साल पहले मिडकाली के आरिफ पुत्र मोमिन के साथ हुआ , एक साल बाद ही उसके ससुराल वाले पांच लाख रुपये और बाइक दहेज के रूप में मांगने लगे, लेकिन उसने मना कर दिया तो उसके सुसराल वालों ने उसे यातनाएं दी और मारने का प्रयास किया, वह किसी तरह वहां से भाग निकले, उसने बड़ौत आकर अपने परिजनों को तहरीर दी। इस मामले मेें महिला थाना बागपत मेें मामला विचाराधीन हैं। रविवार को जब वह अपनी भाभी आसमां के साथ महिला थाने से बयान दर्ज कर बस से बड़ौत उतरी तो हाइवे पर उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की। धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। बाद मेें हमलावर चार लोग उसके कानों से कुंडल खींचकर भाग निकले। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।