फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन कुमार एकाउंटर की होगी मजिट्रीयल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन एकाउंटर की होगी मजिस्ट्रीयल जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीरापुर के नंगला खेपड़ में इनामी बदमाश नितिन कुमार के एनकाउंटर पर खड़े हुए सवालों के बाद जांच का निर्णय लिया गया है। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एसडीएम जानसठ को अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मीरापुर के नंगला खेपड़ में बुधवार को पुलिस ने बुलंदशहर के गांव परसवा थाना अगौता निवासी नितिन कुमार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। नितिन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के परिजनों ने पुलिस पर नितिन को उठाकर मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने इसकी जांच कराए जाने की आला अधिकारियों से गुहार लगाई थी। इसको लेकर एसएसपी ने डीएम को पत्र लिखकर मामले की मजिस्ट्रीयल जांच कराने का आग्रह किया था। इस पर डीएम ने शनिवार को एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने इसके लिए जानसठ एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीएम ने एक माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें