छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई
पुरकाजी। लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक को घर में बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। थाने पहुंचे युवक के परिजनों ने मारपीट करने वालों के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घटना शनिवार रात आठ बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़की का युवक गुलशन किसी काम से ग्राम हरिनगर आया था, जहां पर कुछ लोगों ने उस पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। उसे मारपीट करते हुए अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजन दर्जनों लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को थाने ले आई।