फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट पहले ईद की नमाज कराने पर खूनी संघर्ष, 12 लोग घायल

Tue, 27 Jun 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में ईद पर पूर्व घोषित समय से 20 मिनट पहले नमाज कराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुुंच कर लाठियां फटकार कर स्थिति पर काबू पाया। दोपहर बाद जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला कराकर मामले का निपटारा करा दिया।
विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव चुड़ियाला की ईदगाह में चुड़ियाला और नया गांव के लोग ईद की नमाज अदा करते हैं। चुड़ियाला के मदरसे के मौलाना अमजद ने रविवार रात ऐलान किया था कि ईद की नमाज सोमवार सुबह 8.30 बजे अदा कराई जाएगी। सुबह मौसम खराब होने और लोगों के आग्रह पर मौलाना अमजद ने निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ईद की नमाज अदा करा दी, जिस कारण गांव के कुछ लोगों की नमाज छूट गई।

निर्धारित समय से पहले नमाज अदा कराने को लेकर नमाज से वंचित लोगों और मौलाना के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हुआ, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से भी एक दूसरे पर हमला किया। 
विज्ञापन


जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में अकील, फहीम, रहीम, नईम, अमजद, वरीस, वकील उर्फ भोलू, वसीम, अलताफ, तहसीन, आफाक व नासिर शामिल हैं। झगड़े की जानकारी मिलने पर सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर मीरापुर अरविंद कुमार सिंह भारी पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे और संघर्षरत लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। बाद में संघर्ष में घायल लोगों का उपचार कराया गया।

एसएसपी समेत सभी आला अधिकारियों ने संघर्ष की जानकारी ली। एसएसपी अनंत देव के निर्देश पर नियुक्त पुलिस मित्र और क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों व प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष महबूब आलम आदि ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का निपटारा कराया। बाद में फैसलानामा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि गांव में शांति है, लेकिन एहतियातन पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें