फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने सोमवार को देर रात 16 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें 9 चौकी प्रभारी शामिल हैं, जिनको इधर से उधर किया गया है। सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
एसपी ने बताया कि उप निरीक्षक दिनेश कुमार गौतम थाना अमृतपुर से चौकी प्रभारी पांचाल घाट, अंगद सिंह चौकी प्रभारी पांचाल घाट से चौकी प्रभारी पल्ला, रामप्रकाश चौकी प्रभारी घुमना से चौकी प्रभारी आईटीआई, मो. आसिफ को चौकी प्रभारी राजेंद्र नगर से चौकी प्रभारी बजरिया, बनी सिंह चौकी प्रभारी बजरिया से चौकी प्रभारी आवास विकास, शीलेष गौतम थाना मऊदरवाजा से चौकी प्रभारी अचरा, राजेश कुमार चौकी प्रभारी अचरा से चौकी प्रभारी खुदागंज के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।
इसके अलावा दरोगा सुरेश चंद्र पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज, धर्मवीर सिंह चौकी प्रभारी पल्ला से थाना राजेपुर, बृजेश सिंह चौकी प्रभारी याकूतगंज से आईजीआरएस सेल प्रभारी, छेदालाल थाना राजेपुर से चौकी प्रभारी याकूतगंज, दिनेश चंद्र कोतवाली मोहम्मदाबाद से चौकी प्रभारी ताजपुर, जितेंद्र सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मदाबाद कोतवाली से पुलिस निर्वाचन सेल प्रभारी, अनुराग सिंह चौकी प्रभारी ताजपुर से सर्विलांस सेल प्रभारी व दरोगा हेमंत सिंह चौकी प्रभारी आवास विकास से थाना नवाबगंज स्थानांतरित किए गए हैं। एसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ये तबादले किए गए हैं।