फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व साली की हत्या करने के इरादे से पहुंचा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और साली की हत्या करने के इरादे से पहुंचा पति
विज्ञापन

खतौली। जेल से जमानत पर छूटकर आया पति अपनी पत्नी और साली को जान से मारने की धमकी दे रहा था। शनिवार की रात को पति हत्या करने के इरादे से उनके किराए के मकान पर पहुंचा। पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही पति वहां से फरार हो गया। पीड़िता पत्नी ने पति पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी लक्ष्मी फिलहाल नगर के तीर्थ कालोनी में किराए के मकान में पिछले कई माह से अपनी बहन बेबी के साथ रह रही है। लक्ष्मी की शादी जिला शामली के गांव टिटौली निवासी बबलू पुत्र धर्मपाल के साथ हुई थी। चार साल पूर्व पति बबलू ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी लक्ष्मी और साली बेबी का ससुराल बड़ौत में पहुंचकर दोनों का एक-एक हाथ काट दिया था। हाथ काटने के जुर्म में पति बबलू जेल चला गया था। बबलू आठ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। जमानत पर छूटकर आने पर वह अपनी पत्नी और साली की हत्या करने के लिए उनको तलाश कर रहा था। लक्ष्मी के मुताबिक पति को उनके रहने का पता चल गया था। आरोप है कि पति बबलू पिछले दो तीन दिनों से अपनी पत्नी और साली को हत्या करने की धमकी दे रहा था। शनिवार की देर रात को पति हत्या करने के इरादे से अपनी पत्नी व साली के मकान पर पहुंच गया। जिस मकान में वह किराए पर रह रही थीं। पत्नी लक्ष्मी ने तुरंत डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पूर्व पति वहां से फरार हो गया। रात में पीड़िता लक्ष्मी ने पति पर हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लक्ष्मी और उसकी बहन बेबी पूरी तरह से भयभीत हैं। इसलिए दोनों रविवार को अपने किराए मकान का ताला लगाकर कहीं चलीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें