फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली रोड से बस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देवबंद के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अशोक जैन ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बस शामली-मुजफ्फरनगर रूट पर चलती है। रविवार रात चालक बस को शामली रोड स्थित मंदिर के पास खड़ी कर सोने चला गया था। आरोप है कि रात में किसी समय चोरोें ने बस चोरी कर ली। सुबह बस लेने पहुंचने पर बस नदारद मिली। पीड़ित ने पुलिस से बस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से महिला लापता
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के गंगोह निवासी ओमसिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सरोज देवी (42) मनोरोगी है। उसे बीमारी के चलते दस फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से 12 फरवरी को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद महिला का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार लोगों का शांतिभंग में किया चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना रोड पर लेनदेन के विवाद में झगड़ा कर रहे मिमलाना रोड निवासी फरदीन व कंबलवाली गली निवासी इरशाद को हिरासत में ले लिया। उधर, गांव बामनहेड़ी में पेड़ काटने को लेकर झगड़ रहे अजय व सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें