फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव गंग नहर में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा के गांव जौली से पांच दिन से गायब विवाहिता के मायके वालों ने उसके पति समेत दो लोगों पर उसकी हत्या कर शव गंग नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मायके वालों ने एसएसपी को तहरीर दी। भोपा पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पीएसी के गोताखोर गंग नहर में तलाश के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी इकराम की पत्नी शाहाना (45) 17 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी, जिसकी भोपा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर से मायके वाले जिला मुख्यालय पर एसएसपी के यहां पहुंचे। मोहम्मद रियाज ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी बुआ शाहाना का निकाह 22 साल पहले जौली निवासी इकराम के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि इकराम के अपने भाई की पत्नी से संबंध है, जिसका शाहाना विरोध करती थी। आरोप लगाया कि 17 अगस्त को पति इकराम ने अपने भाई के साथ मिल कर उसकी बुआ शाहाना की हत्या कर शव को गंग नहर में फेंक दिया। परिजनों ने एसएसपी से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने भोपा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। गंग नहर में शव की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें