छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस
खतौली। नगर में छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। मामला प्रेम प्रसंग का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। नगर के एक मोहल्ले में परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ दूसरे मकान में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान परिवार की किशोरी के साथ दूसरे मकान में एक युवक को साथ देख लिया गया, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। युवक मौका देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ। युवक दूसरे समुदाय का था। किशोरी के परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी कि दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी है। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल 100 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो, मामला प्रेम प्रसंग का निकला। प्रेम प्रसंग का मामला निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
महिला से छेड़छाड़ का आरोप
खतौली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक का महिला के परिवार के लोगों से जमीन से संबंधित काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ डा. राजीव कुमार ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। सीओ ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस गांव भेज दिया।