फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने पर शॉप में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर मेसेज भेजने से खफा, शॉप में तोड़फोड़
विज्ञापन

मोरना। व्हाट्सएप पर मेसेज भेजने से गुस्साए युवकों ने कंप्यूटर शॉप पर तोड़फोड़ कर दी। युवकों ने शॉप संचालक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव मोरना निवासी अंकित पुत्र कर्मवीर ने बताया कि वह मोरना चौकी के बराबर में कंप्यूटर की दुकान करता है। वह ऑनलाइन फॉर्म भी अभ्यर्थियों का भरता है। सोमवार की सुबह वह अपने भाई अर्जुन के साथ दुकान पर बैठा था। आरोप है कि शुभम पुत्र कृष्णपाल, दीपांशु पुत्र राजेंद्र निवासी भोकरहेड़ी व दो अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान पर आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी। मारपीट से अंकित घायल हो गया। आरोपियों ने गल्ले में रखे 13 हजार रुपये की नगदी निकाल ली तथा दुकान में रखी मशीनों को तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने भोपा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना था कि अर्जुन द्वारा युवती को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा गया था, जिससे युवकों में रोष व्याप्त हो गया। थाना प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें