किशोरी के साथ दुराचार का आरोप
बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने अपने ही गांव के एक युवक पर खेत में तमंचा दिखाकर रेप करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि घटना की तहरीर फुगाना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गांव की एक नाबालिग लड़की शुक्रवार को खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि खेत में गांव के ही एक युवक ने उसे खेत में खींच लिया। किशोरी का कहना है कि युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी माता को दी। गरीब परिवार की इस बेटी ने घटना की सूचना फुगाना पुलिस को दी। आरोप है कि शनिवार को फुगाना थाने में तहरीर लेकर गई नाबालिग की पुलिस ने एक नही सुनीं। उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी दबंग है। इसी कारण पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नही की। घटना के संबंध में फुगाना थाने के जांच अधिकारी अफसर अली ने बताया कि दोनो परिवारों के बीच शुक्रवार को झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। फुगाना पुलिस का कहना है कि रेप संबंधी घटना के बारे में उन्हें कोई सूचना नही मिली। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना की तहरीर लेकर पीडिता फुगाना थाने भी नही आई।
ृ