छात्रों के दो गुटों में मारपीट
खतौली। तहसील रोड पर छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान अफरातफरी मची। मारपीट में छात्र घायल हो गया। घायल छात्र के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
रविवार की सुबह कुछ छात्र कोचिंग कर अपने घर लौट रहे थे । तहसील रोड पर छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई । मारपीट में एक छात्र दीपक घायल हो गया। घायल छात्र ने शोर मचाया तो आरोपी छात्र वहां से भाग निकले। मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई थी। दोस्तों ने घायल छात्र का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस मारपीट की छात्रों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मारपीट की घटना होने से इंकार कर रही है।